Trending
Monday, 2024 October 28
Health-Beauty / 2022/06/04

Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण व कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के शोधकर्ताओं का कहना है, वैसे तो हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण सामने नहीं आते हैं, हालांकि जब  मस्तिष्क या हृदय में रक्त संचार अवरुद्ध हो जाता है तो शरीर में इसके कुछ संकेत जरूर देखे जाते हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर के कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम अधिक होता है। इसके अलावा शरीर में कुछ और लक्षण यदि लंबे समय तक बने रहते हैं तो इन्हें गंभीर संकेत माना जा सकता है।
  • मतली आना।
  • जबड़ों और बांहों में दर्द
  • बहुत अधिक पसीना आना।
  • सांस लेने में समस्या होना।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय (How to reduce Cholesterol)
आपको एक बात और बता दें कि हमारे शरीर के भीतर दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं जिसमें गुड़ और बैड दोनों शामिल है। कई बार खानपान (cholesterol diet) में बदलाव की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जिसे समय रहते घटना और गुड कलेस्ट्रॉल (good cholesterol) को बढ़ाना बेहद जरूरी है। अगर आपको भी लगता है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है तो ऐसे में नीचे दिए गए टिप्स (cholesterol foods) को जरूर फॉलो करें आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा। 

1.अलसी

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी बेहद फायदेमंद है, इसके लिए आप अलसी के पिसे हुए बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. ओट्स

ओट्स एक ऐसा आहार है जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है (High Fibre) इसके अलावा इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है जो आंतों की सफाई के लिए काफी चमत्कारी माना जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। 

3.धनिया के बीज

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए धनिया के बीजों का पाउडर बना लें और इसे एक कप पानी में उबालकर दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करें।  

4. मछली

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मछली का भी अहम रोल होता है इसमें ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाया जाता है, इसलिए हफ्ते में करीब 2 बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली जरूर खाएं, इसके अलावा मछली बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

5. प्याज

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है तो इसे कंट्रोल करने के लिए लाल प्याज का इस्तेमाल किया जाता है इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में करीब आधा या एक छोटे चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन जरूर करें।

6. नारियल तेल

तेल का भोजन पकाने में काफी अहम रोल होता है आप खाने में किस तरह के तेल या रिफाइंड का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका भी कोलेस्ट्रॉल पर असर पड़ता है इसलिए रोजाना (Daily)खाने के साथ 1 या 2 चम्मच नारियल के तेल इस्तेमाल जरूर करें ऐसा करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है।

7. संतरे का जूस

शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए रोजाना 2 से 3 कप संतरे का जूस पिएं। इसके अलावा आप सेब के सिरके का सेवन भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटा सकती है।

8. बादाम और पिस्ता

बादाम और पिस्ता भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना शाम के समय 3 से 4 बादाम और पिस्ता को भिगो दें और सुबह उठते ही इसका सेवन करें। 

9. अंकुरित दालें

अंकुरित दालों से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाया जा सकता है। राजमा, चने, मूंग, सोयाबीन और उड़द आदि का इस्तेमाल सलाद के रूप में करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं। 

10. अर्जुन की छाल 

इसके अलावा अगर आप चाहें तो अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक तौर पर कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए थोड़ी सी अर्जुन की छाल को एक गिलास में अच्छे से उबाल लें इसे तबतक उबालना है जबतक आधा ना रह जाए इससे बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल घटता है। 

11. विटामिन-सी 

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के रोगी हैं तो विटामिन-सी (Vitamin-C) जैसे- आँवला, अनार, नींबू, संतरा, मौसंबी आदि जैसे घट्टी चीजों का इस्तेमाल करे।  भी इस प्रकार के खट्टे अर्थात साइट्रिक एसिड युक्त फल और सब्जी हैं वह सभी आपके लिए अच्छे हैं।

12. आंवला
एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से कलेस्ट्रॉल कम होता है।

13. सेब का सिरका
सेब का सिरका हमारे शरीर के टोटल कलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है।

14. अखरोट
सुबह उठकर 2-3 अखरोट नियमित तौर पर खाने से कलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

15. डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं। इसका सेवन करने से भी कलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

16. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए,बी और सी के अलावा आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। इनका सेवन करने से कलेस्ट्रॉल कम होता है।

17. सूर्यमुखी
सूर्यमुखी (सूरजमुखी) के तेल और बीज में अनसैचुरेटेड पॉली फैटी एसिड पाया जाता है जो कि कलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी लाभकारी है।

18. डेयरी उत्पाद
दूध, दही, छांछ आदि को अपनी डायट में शामिल करें। फैट-फ्री डेयरी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.