Trending
Monday, 2024 October 28
राम मंदिर के बारे मे ये 10 बातें आपको पता होनी हो चाहिए। आखिर क्या क्या रहस्य छुपे हुये है यहाँ
Update / 2024/01/21

राम मंदिर के बारे मे ये 10 बातें आपको पता होनी हो चाहिए। आखिर क्या क्या रहस्य छुपे हुये है यहाँ

सनातन धर्म ने जिस दिन का इंतज़ार लगभग 500 साल से ज्यादा समय से किया है आखिर 2024 में वो दिन आ ही गया है। 22 जनवरी का ये दिन बहुत ही खास होने वाला है। इस शताब्दी मे जन्में लोग अपना सौभाग्य मान रहे है की उनके जीवनकाल मे ही भगवान श्री राम के मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होने जा रही है। यह मंदिर बहुत ही भव्य बनाया गया है साथ ही यहा कई प्रकार के रहस्य है।

1) राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, जिनमें से 42 पर 100 केजी सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास लगने वाले चार दरवाजों पर सोने की परत नहीं चढ़ाई जाएगी। आने वाले तीन दिनों में इस तरह के 13 और गोल्डन दरवाजे लगाए जाएंगे। राम मंदिर के गोल्डन गेट की जो तस्वीर ऑनलाइन दिख रही है, उसके ठीक बीच में दो हाथी बने हुए हैं।

ram mandir

2) राम मंदिर के नीचे रखा जा रहा टाइम कैप्सूल तांबे का है। ट्रस्ट के मुताबिक अगर धरती पर कोई विनाश आ गया या सैकड़ों साल बाद भी इस कैप्सूल के जरिये अयोध्या और राम मंदिर की जानकारी हासिल की जा सकेगी। भारत में और कहां-कहां हैं टाइम कैप्सूल? भारत के तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर टाइम कैप्सूल रखे गए हैं।

3) प्राण प्रतिष्ठा समारोह सहित मंदिर का ऐतिहासिक उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच होने वाला है।

4) श्री राम मंदिर नेपाल से लाये 6 करोड़ साल पहले के शालिग्राम शीला (पत्थर) से बनाईं गयी है। यह मूर्ति एक ही पत्थर से बनी है मतलब की बिना किसी दूसरे पत्थर को जोड़े हुये बनाईं गयी है जिसका रंग श्याम (काला) है वल्मीकि की रामायण मे भी भगवान श्री राम को श्याम रंग का ही बताया गया है। यह मूर्ति पूरी तरह से जलरोधी है। करोड़ो वर्षो पुराने पत्थर से बनाई जाने के कारण यह मूर्ति हजारों वर्षो तक अच्छी और चमकदार रहेगी। 

ram mandir murti

5) भगवान राम की मूर्ति 51 इंच लंबी और 3 फिट चौड़ी है, मूर्ति का वजन लगभग 200 किलोग्राम है। मूर्ति के मस्तक पर सूर्य, स्वस्तिक, ॐ, गदा और चक्र बनाए गए है। मूर्ति मे भगवान श्री हरी नारायण के 10 अवतार मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार की दर्शन करने को मिलेंगे। मूर्ति के निचले सतह पर एक तरफ हनुमान जी और दूसरी तरफ गरुड़ देव के दर्शन किए जा सकेंगे। भगवान राम की मूर्ति श्री राम की पांच वर्ष की आयु की है, भगवान श्री राम के बाल रूप के दर्शन अत्यंत ही मनमोहक है उनके बाएं हाथ में धनुष - बान और दाएं हाथ को आशीर्वाद देने की मुद्रा है। 

6) मंदिर में 5 मंडप होंगे - नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप। मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से, 32 सीढ़िया चढ़कर सिंहद्वार से होगा। दिव्यांगजन एवं वृद्धों के लिए मंदिर में रेंप व लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। 

7) श्री राम मंदिर मे 25 हजार के दर्शनार्थियों के लिए सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जहां दर्शनार्थियों का सामान रखने के लिए लॉकर व चिकित्सा की सुविधा रहेगी। साथ ही मंदिर परिसर में स्नानागार, शोचालय, वॉश बेसिन, ओपन टेप्स आदि की सुविधा भी रहेगी। 

ram mandir

8) परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, माँ भगवती, गणपती व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण होगा। उत्तर में माँ अन्नपूर्णा व दक्षिण में हनुमान जी का मंदिर बनेगा। मंदिर के पास पौराणिक काल का सिताकूप विद्यमान होगा। 

9) मंदिर परिसर में और भी बहुत से मंदिर बनाए जाएंगे जो मंदिर महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी व ऋषिपत्नी देवी अहिल्या को समर्पित होंगे। दक्षिण पश्चिम भाग मे नवरत्न कुबेर टीला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया है साथ ही वह जटायु प्रतिमा की स्थापना की गई है। 

10) मंदिर के निर्माण में लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते वहां की धरती के ऊपर बिलकुल भी कंक्रीट नहीं है। मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अग्निशमन के लिए जल व्यवस्था तथा स्वतंत्र पॉवर स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि बाहरी संसाधनों पर न्यूनतम निर्भरता रहे।

Tags: राम मंदिर, राम मंदिर के रहस्य, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, राम मंदिर की मूर्ति काली क्यों है, ayodhya, ram mandir pran pratishtha, ram mandir ayodhya, ayodhya mandir pram pratishta, pran pratishtha muhurat 2024, ayodhya pran pratishtha time, ram mandir pran pratishtha time, ram mandir, pran pratishtha kya hota hai, ram mandir vip darshan, ram mandir vip pass, ram mandir entry paas


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.