Trending
Monday, 2024 October 28
Vastu Tips: धन की बरकत और समृद्धि के लिए तिजोरी या अलमारी को घर की इस दिशा मे रखना चाहिए
Vastu-Fengshui / 2023/04/17

बरकत और समृद्धि के लिए घर की इस दिशा में रखे तिजोरी / अलमारी

Vastu Tips for Locker Safe: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर मे प्रत्येक वस्तु को सही दिशा मे रखने का नियम वर्णित है। ऐसी मान्यता है की वास्तु के नियम सटीक होते है इन्हे सख्ती से पालन करने पर मनुष्य सुखी और समृद्ध जीवन जीता है लेकिन इनकी अवहेलना करने पर दुखी और दरिद्रता पूर्ण जीवन जीना होता है। इसलिए वास्तु के नियमो का पालन करे और जीवन मे बदलाव महसूस करे। 

घर मे सबसे प्रमुख ओर विशेष स्थान होता है तिजोरी के लिए क्योंकि वह हम धन (पैसे) रखते है। घर मे धन को रखने को लेकर वास्तु के अनुसार कुछ नियम बताए गए है। इन नियमों के अनुसार अलमारी को रखने पर धन की देवी माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और पैसे की कभी कमी नहीं होने देती। व्यापार मे लाभ होता है। पढ़िये नियम

घर मे अलमारी किस दिशा मे रखनी चाहिए?
अलमारी हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। इस दिशा मे रखना शुभ माना जाता है। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा की कभी भी अलमारी घर के उत्तर - पूर्व कोने मे नहीं रखनी चाहिए। यह दिशा सबसे अशुभ मानी जाती है। अलमारी आपको इस प्रकार से रखनी चाहिए कि उसके दरवाजे कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ न खुलें। जिन अलमारियों के दरवाजे दक्षिण दिशा में खुलते हैं, उन घरों में मां लक्ष्‍मी का वास नहीं होता है। वे पैसों के मामले में अक्‍सर खाली ही पड़ी रहती हैं।


आजकल तो अलमारी दीवाल मे फिक्स होती है। जो शुभ है लेकिन जिनकी अलमारी फिक्स नहीं है वो सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि अलमारी को साक्षात महालक्ष्मी का रूप माना गया है इस दोष को दूर करने के लिए आप अलमारी के नीचे कपड़ा बिछा सकते है या कोई लकड़ी का टुकड़ा भी लगा सकते है। 

तिजोरी को नहीं रखना चाहिए कभी खाली

अलमारी या तिजोरी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए व उसमे व्यर्थ की चिजे भी नहीं रखनी चाहिए। आपको हमेशा अलमारी मे गहने या पैसे रखने ही चाहिए। अगर आप गोमती चक्र लाल कपड़े मे बांध कर रखे और चाँदी के सिक्के रखे तो ज्यादा शुभ होता है। महालक्ष्मी का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहता है। और तरक्की के रास्ते स्वतः खुलने लगते है। 


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.