Trending
Monday, 2024 October 28
Travel / 2022/09/27

World Tourism Day 2022: कैसे मनाया जाता है विश्व पर्यटक दिवस | क्या है इस वर्ष की थीम

विश्व पर्यटन दिवस 2022: 1980 में विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुवात की गयी थी तब से प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। प्रथम वर्ष "सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शांति और आपसी समझ के लिए पर्यटन का योगदान" तब से लेकर अब तक प्रतिवर्ष एक थीम के साथ मनाया जा रहा है । इस दिवस को मनाने का मुख्य उत्सव टूरिज्म को बढ़ावा देना और टूरिज्म के प्रभाव को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है । इस वर्ष 2022 में इंडोनेशिया को इस दिवस की मेजबानी करने का अवसर मिला है ।

2012 से लेकर अबतक मेजबान देशो की सूची और उनकी थीम

2022 - इंडोनेशिया में "पुनर्विचार पर्यटन" की थीम 
2021 - आइवरी कोस्ट में "समावेशी विकास के लिए पर्यटन" की थीम
2020 - मर्कोसुर अर्जेंटीना ब्राज़िल परागुआ उरुग्वे चिली (सदस्य सहयोगी) में "पर्यटन और ग्रामीण विकास" की थीम 
2019 - भारत में "पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए एक बेहतर भविष्य" की थीम 
2018 - हंगरी में "पर्यटन और डिजिटल परिवर्तन" की थीम 
2017 - कतर में "सतत पर्यटन - विकास के लिए एक उपकरण" की थीम 
2016 - थाईलैंड में "सभी के लिए पर्यटन - सार्वभौमिक पहुंच को बढ़ावा देना" की थीम 
2015 - बुर्किना फासो में "1 अरब पर्यटक, 1 अरब अवसर" की थीम 
2014 - मेक्सिको में "पर्यटन और सामुदायिक विकास" की थीम 
2013 - मालदीव में "पर्यटन और पानी: हमारे आम भविष्य की रक्षा" की थीम 
2012 - स्पेन में "पर्यटन और सतत ऊर्जा: सतत विकास को शक्ति देना" की थीम 


ऐसे हुई थी विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत

विश्व पर्यटन दिवस पहली बार 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा शुरू किया गया था। इसकी तारीख को 27 सितंबर के रूप में चुना गया था क्योंकि 1970 में इसी दिन UNWTO को मान्यता दी गई थी।

क्या है इस साल की थीम

इस साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम Rethinking Tourism है। महामारी के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन को हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए ही इस बार की थीम रखी गई है।

ट्रेवल और टूरिज्म का महत्व लोगो तक पहुचाने के उद्देश्य से ही यह आयोजन होता है हमारे जीवन के लिए टूरिज्म जरुरी है यह विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है । यह हमारे मानसिक तनाव को संतुलित करता है और डिप्रेशन का खतरा भी कम हो जाता है साथ ही यह आपको चिंता मुक्त करकर जिज्ञासा को बढाता है ।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.