Trending
Monday, 2024 October 28
Spiritual / 2022/10/25

सूर्य ग्रहण निर्देश: क्या करे? क्या ना करे

सूर्यग्रहण 25-अक्टूबर-2022:- धर्म की दृष्टी से ग्रहण को अशुभ माना गया है आज इस वर्ष का आखरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है जिसका सूतक काल सुबह 4 बजे से ही शुरू हो चूका है । ग्रहण काल में समस्त शुभ कार्य वर्जित है और ग्रहण के कुछ नियम है जिनका पालन करना अनिवार्य है ।

आज का सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र एवं तुला राशि पर है, इस राशि और नक्षत्र वाले को यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण का समय शाम 04:31 से 05:57 होगा। ग्रहण का मध्यकाल 05:14 है। ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर 2022 सूर्योदय से पहले 4:31 होगा। ग्रहण का समय सूर्यास्त से पूर्व है।

ग्रहण के समय निर्देश

✔ करने योग्य

  1. ग्रहण के समय भगवान का चिंतन, जप, ध्यान करने पर उसका लाख गुना फल मिलता है , ग्रहण के समय हज़ार काम छोड़ कर मौन और जप करिए ।
  2. ग्रहण लगने के पहले खान - पान ऐसा करिए कि आपको बाथरूम में ना जाना पड़े ।


❌ ना करने योग्य

  1. ग्रहण के समय सोने से रोग बढ़ते हैं।
  2. ग्रहण के समय सम्भोग करने से सुअर की योनि मिलती है।
  3. ग्रहण के समय मूत्र त्याग नहीं करना चाहिए, दरिद्रता आती है।
  4. ग्रहण के समय धोखाधड़ी और ठगाई करने से सर्पयोनि मिलती है।
  5. ग्रहण के समय शौच नहीं जाना चाहिए, वर्ना पेट में कृमि होने लगते हैं।
  6. ग्रहण के समय जीव-जंतु या किसी की हत्या हो जाय तो नारकीय योनि में जाना पड़ता है।
  7. ग्रहण के समय भोजन व मालिश करने वाले को कुष्ट रोग हो जाता है।
  8. ग्रहण के समय पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ने चाहिए।
  9. स्कन्द पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से १२ साल का किया हुआ जप, तप, दान स्वाहा हो जाता है।
  10. ग्रहण के समय अपने घर की चीज़ों में कुश, तुलसी के पत्ते अथवा तिल डाल देने चाहिए।
  11. ग्रहण के समय रुद्राक्ष की माला धारण करने से पाप नाश हो जाते हैं।
  12. ग्रहण के समय दीक्षा अथवा दीक्षा लिए हुए मंत्र का जप करने से सिद्धि हो जाती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देवता की मानसिक आराधना करना शुभ होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान इन सूर्य मंत्रों का जाप करें- 

  • ॐ घृणि: सूर्यादित्योम
  • ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
  • ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम: 
  • ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:
सूर्य ग्रहण इन राशि वालो के लिए अशुभ होगा

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि वाले लोगों को ये सूर्य ग्रहण परेशानियां दे सकता है। इस राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को यात्रा करते समय सावधानी रखनी चाहिए। नौकरी या व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है। ये बदलाव आपके लिए सही नहीं रहेगा। ऐसे में इस समय सोच-समझकर फैसला लें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।  

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, वे इस दौरान अहम निर्णय न ही लें, तो बेहतर है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे।

तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय सूर्य तुला राशि में ही रहेंगे। ऐसे में ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। इस दौरान इन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हृदय रोगियों को सावधान सावधान रहने की जरूरत है।  

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण सही नहीं है। आपके आय में कमी आ सकती है। धन हानि हो सकती है। आपकी वाणी सही नहीं रहेगी। गलत बोलचाल नुकसान कर सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.