Trending
Monday, 2024 October 28
सबकुछ पचेगा बस ये खाओ (Food-For-Improve-Digestion-System)
Health-Beauty / 2022/05/24

सबकुछ पचेगा बस ये खाओ (Food-For-Improve-Digestion-System)

आज के इस व्यस्त जीवन में हमारी ख़राब दिनचर्या से खानपान का समय प्रभावित होता है और उसी वजह से हमारा पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है और ऐसे ही धीरे धीरे हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती जा रही है । हम सभी जानते है की पेट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है अगर पेट ख़राब है या खाना नहीं पच रहा है तो पूरा शरीर बीमार हो जाता है शरीर में कई बीमारिया घर करती है। इसलिए हमारा पाचन तंत्र मजबूर करना जरुरी है।

पाचन तंत्र कमज़ोर होने पर इसके ठीक होने में समय लगता है और इस से हमारे शरीर में पेट सम्बंधित बहोत सी शिकायते होती है जैसे पेट दर्द, अपच, कब्ज, गैस और बहोत सी अन्य बिमारिय इस से हमारी इम्युनिटी भी कमज़ोर होने लगती है। इसलिए आज हम उन तीन चीजो के बारे में बता रहे है जिन्हें खाने से खाना जल्दी पचता है।

परन्तु सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा समय निकल कर योगा और व्यायाम करना होगा साथ में पानी खूब पिए शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। 

खाना पचाने के लिए दही खाए 
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो अस्वस्थ पेट के लिए एक बेहतर आहार होता है और इसका सेवन करने से पेट में ठंडक भी मिलती है। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है।

खाना पचाने के लिए अदरक का सेवन करे - पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए अदरक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं। साथ ही अगर आप चाहें तो अदरक का पानी या जिंजर कैंडी के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन ना करें। इससे आपको गैस, गले में जलन और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

पपीता खाए पाचन शक्ति बढ़ाये
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। पपीता एक ऐसा फल है जो हमारी पाचन क्रिया को सुचारु रखता है। पपीता शरीर में गर्मी देता है इसलिए शरीर में गर्मी की शिकायत होती है ऐसे लोग डॉक्टर से परामर्श के बाद ही खाए 

आंवला खाएं
आंवला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला खाने से कब्‍ज, खट्टी डकार और गैस आदि से राहत मिलती है। इसके सेवन से खाना आसानी से पचता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आंवला खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। आप इसकी चटनी, मुरब्‍बा, अचार, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके आलावा अगर आप चाहें तो इसे कैंडी के रूप में भी खा सकते हैं। 

खाने में हींग का सेवन करे 
हिंग खाने जायका बढाता है साथ ही एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है इसलिए हींग का सेवन करने से आप भोजन को आसानी से पचा सकते हैं। यह अपच व गैस की दिक्कत से आराम दिलाती है। आप हींग का पानी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप एक चुटकी हींग का सेवन सीधा भी कर सकते हैं। 

केला खाए सेहत पाए
केले में मौजूद कार्बोहाईड्रेट की पर्याप्त मात्रा खून में वृद्धि करने के साथ ही शरीर की ताकत भी बढ़ाता है। पेट में इंफेक्शन होने पर केला खाने की दी जाती है। केला शरीर को ठंडा रखा और पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में सहायक होता है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 
हरी पत्‍ते वाली सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इस वजह से बढ़ते बच्‍चों और गर्भवती महिलाओं को इनका सेवन खासतौर पर करना चाहिए। ये सब्जियां आसानी से पच जाती हैं और इन्‍हें खाने से पेट भी साफ़ रहता है। 

सेब 
अत्यंत पोष्टिक गुणों से भरा है सेब "एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर से निजात पाओ।" सेब के लिए बनी यह कहावत बिलकुल सटीक है क्‍योंकि इसमें पोटैशियम, विटामिन A, फास्फोरस, विटामिन C और कई मिनरल्स पाए जाते हैं।  ये पेट की समस्याओं को कम करने मदद करते हैं। यह खाने को पचाने में सहायक होते है और हाजमे को सदा दुरुस्त रखते है। 

खाना पचाने के लिए सिर्फ उपाय करना या दवाई लेना ही पर्याप्त नहीं है आपको खाने में कम मसालों का सेवन करना चाहिए और खाने के समय का सही ध्यान रखे कई बार सही समय पर खाना नहीं खाने से पाचन से समन्धित समस्ये उत्पन्न होती है साथ ही थोडा व्यायाम व योगा भी कर सकते ये आपको पेट और शरीर की दूसरी सभी समस्याओं से दूर रखेगा। 

नोट : यह जानकारी सामान्य स्थिति में लागू होती है अगर आप पेट सम्बंधित किसी रोग या परेशानी से ग्रसित है तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करे। 

Tags: digestion system, food for improve digestion system, khana nahi pachta kya kare, khana pachane ke liye kya khaye, kya khane se khana pachega, khana pachane ke liye kya kare, khana pachane ke liye kya kare


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.