Trending
Monday, 2024 October 28
Update / 2022/07/08

शिंजो आबे: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की गोली मारकर हत्या

Shinzo Abe Death: 67 वर्ष के शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे। आज एक सभा के दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी है हत्यारा शिंजो आबे की नीतियों से खुश नहीं था। 41 साल के आरोपी "तेत्सुया यामागामी" ने "शिंजो आबे" पर गोली चलाई थी जिसे हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हत्यारे के पास से पुलिस को एक हैंडमेड गन मिली थी। शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से टोक्यो लौट आए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में किशिदा ने पत्रकारों से कहा था कि आबे का सर्वश्रेष्ठ इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।' शिंजो आबे एक सभा को संबोधित कर रहे है उसी दौरान उनपर हमला हुआ, आरोपी ने उन पर दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया एक गोली उनके गले और दूसरी उनकी छाती में लगी। यह गोलिया उनके पीछे से चलाई गयी थी। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमिओ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिए है।

इस घटना की सभी ने निंदा की है भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया की यह विश्वास करना बेहद मुश्किल हो रहा है की शिंजो आबे अब नहीं रहे। वह एक महान राजनेता थे और उनकी मिलनसारिता के कारण ही उन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है। वह एक हत्यारे की गोली का शिकार हुए, यह पूरी मानवता के लिए एक त्रासदी है। उनके परिवार और जापान के लोगो के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

shinjo abe death hindi

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुखी जताया। उन्होंने कहा, "हम जापान के पूर्व पीएम के निधन की खबर से बहुत दुखी हैं। आबे वास्तव में जापान के देशभक्त थे।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज ने ट्वीट कर कहा कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वह ऑस्ट्रेलिया के बहुत अच्छे दोस्त और सहयोगी थे। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ''मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं। कई वर्षों तक आबे भारत के एक अभिन्न मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा बनाने के लिए बहुत कुछ किया। शिंजो आबे की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, वह निश्चित तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे।

shinjo abe death hindi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके साथ की फोटो शेयर की और उनकी इस निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया है।

जापान में 90 वर्ष पहले की प्रधानमंत्री की हत्या हो चुकी है उस समय भी सभी आरोपी नेवी के ही अधिकारी थे।

आबे, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे
67 वर्षीय आबे को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गई थी। उन्हें विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गई थी। अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.