Trending
Monday, 2024 October 28
भूख नहीं लगने के नुकसान और भूख बढ़ाने के उपाय
Health-Beauty / 2023/03/22

अगर आपको भी नहीं लगती भूख तो हो जाए अलर्ट, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

अक्सर हमने देखा है की बच्चे हो या बड़े, वे कहते है की उन्हें भूख नहीं लगती या कम लगती है। भूख नहीं लगना यह एक बड़ी समस्या है। एक बीमारी है अगर आपको ऐसा लगता है की आपको भूख नहीं लग रही तो इसको इग्नोर ना करे। दरअसल एनोरेक्सिया को भूख की कमी के रूप में देखा जाता है, भूख की यह कमी जब "ईटिंग डिसआर्डर" का रूप लेती है तब इसे एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia Nervosa) कहा जाता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का भोजन से दिल उठ जाता है। खाने से अरुचि होने के कई कारण हो सकते है, जैसे मोटे होने का डर, पेट ख़राब होना, मानसिक तनाव और कोई लम्बी बीमारी, अगर आपको भी भूख नहीं लगती तो जीवन शैली में बदलाव और कुछ घरेलु औषधियों की मदद से एनोरेक्सिया का उपचार संभव है।

भूख नहीं लगने से पाचन क्रिया को होनेवाले नुकसान
आयुर्वेद में एनोरेक्सिया को आरुची या भोजन में स्वाद की कमी के तौर आर जाना जाता है, ऐसा तब होता है जब "पाचक अग्नि" कम हो जाती है, जिससे भूख नहीं लगती है और खाने का मन भी नहीं करता है, इतना ही नहीं, आयुर्वेद के अनुसार एनोरेक्सिया वात, पित्त और कफ दोषों के असंतुलन के अलावा भय, क्रोध और तनाव जैसे मनोवैज्ञानिक कारण से भी हो सकता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया को नुकसान होता है।


एनोरेक्सिया नर्वोसा के लक्षण
एनोरेक्सिया नर्वोसा के लक्षण कई प्रकार के है जो हमारे शरीर के अलग अलग हिस्सों में नज़र आते है।

  • डिहाइड्रेशन
  • चक्कर आना
  • थकान
  • लो ब्लड प्रेशर
  • शरीर का तापमान कम होना
  • ओस्टियोपोरिसिस
  • ठण्ड लगना
  • कम्पल्सिच डिसऑर्डर
  • सोशल आइसोलेशन
  • वजन कम होना
  • बहुत अधिक शरीर का पतला होना

एनोरेक्सिया नर्वोसा के आयुर्वेदिक उपचार

त्रिकुट औषधि

त्रिकुट एक पारंपरिक आयुर्वेदिक मिश्रण होता है, जो पेट के लिए लाभदायक होता है, इस मिश्रण के चूर्ण में थोडा सा पानी और शहद मिलकर पेस्ट बना ले और सेवन करे। इससे आपको भूख लगनी शुरू हो सकती है।

अल्फ़ा अल्फ़ा
अल्फ़ा अल्फ़ा एक जड़ी बूटी होती है, इसका सेवन चाय के रूप में किया जा सकता है, इसके सेवन से पेट की समस्याएं दूर होती है और भूख लगने लगती है।


इलाइची
इलाइची को ऐसे तो आमतौर पर एक माउथ फ्रेशनर के रूप में खाते है, यह खाने को पचाने में काफी मददगार है, यह न सिर्फ ऐनोरेक्सिया का उपचार करने में भी मदद करती है, बल्कि तनाव - अवसाद को भी दूर करती है।

हिंग
हिंग भारतीय खानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, हिंग को भूख बढ़ाने के लिए और पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है, आप नियमित रूप से अपने भोजन में हिंग का प्रयोग कर सकते है। जिससे आपकी भूख बढ़ेगी, आप आधा कप गर्म पानी में लगभग 500 मिलीग्राम हिंग पाउडर मिलाये और अदरक, एक बड़ा चम्मच शहद और आधा निम्बू का रस मिलाये और इसे 5 से 10 मिनट रखने के बाद पिए।


Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है यहां यह बताना जरूरी है कि vipuljani.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.