Trending
Monday, 2024 October 28
मुंह के छालो से है परेशान तो अपनाए ये घरेलु उपचार | Home remedies for mouth ulcer
Health-Beauty / 2023/03/08

मुंह के छालो से है परेशान तो अपनाए ये घरेलु उपचार

मुंह में छालो की समस्या आम है इसका मुख्य कारण है हमारी ख़राब दिनचर्या और पेट की गर्मी। हम अपनी दिनचर्या सुधार कर और जंक फ़ूड कम करके मुंह में होने वाले छालो से बच सकते है, साथ ही कुछ घरेलु उपाय है जिन्हें करके हम मुंह के छालो को जल्दी ठीक कर सकते है। क्योंकि कई बार मुंह के छाले इतने तकलीफदेह हो जाते है की कुछ भी खाने तक का मन नहीं करता और बात भी नहीं कर पाते। कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में जानिये जो मुंह के छालो को जल्दी ठीक करने आपकी मदद करते है।

शहद : मुंह में छालो को ठीक करने में शहद बहुत उपयोगी है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है, जो मुंह के छालों को ठीक करने में मददगार होता है साथ ही दर्द में राहत दिलाते है। मुख्य रूप से शहद त्वचा को हाईड्रेट रखता है और छाले वाले हिस्से को सूखने नहीं देता। आप शहद को सीधे छालों पर लगा सकते है। आप चाहे तो शहद में हल्दी डालकर भी लगा सकते है। आप दिन में 2 - 3 बार लगा सकते है।

गाय का घी : गाय का शुद्ध घी कई बीमारियों में उपयोगी होता है। और यह एक रात में ही आपके छाले ठीक कर सकता है। घी को हल्का गर्म करके छालो पर लगा कर सो जाए सुबह तक छालो में राहत मिलती है।

हल्दी : हल्दी मुंह के छालों को ठीक करने व उसमे होने वाले दर्द से राहत देने में सहायक होती है। 10 ग्राम हल्दी को 1 लीटर पानी में उबाल कर उस पानी से दिन में 2 बार गरारा करे आप 2 ही दिन में ठीक हो जाओगे।

नारियल तेल : मुंह में छाले गर्मी की वजह से होते है और नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए मुंह के छालो को ठीक करने व उनसे होनेवाली सुजन को कम करने में नारियल तेल मदद करता है। नारियल तेल छालो के दर्द को भी ठीक करता है आप नारियल तेल को दिन में 3 - 4 बार सीधे छालो पर लगाए, जल्दी आराम मिलेगा।

मुंह के छालो की समस्या सामान्य होने पर ही ये घरेलु उपयोग कारगर होंगे, अगर समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से परामर्श ले।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.