Trending
Monday, 2024 October 28
30 जून तक बढ़ गयी पैन को आधार से लिंक करने की लिमिट - पढ़े स्टेप बाय स्टेप तरीका Link Pan Card to Aadhar Card Step by Step, Last date of pan card link
Update / 2023/03/28

30 जून तक बढ़ गयी पैन को आधार से लिंक करने की लिमिट - पढ़े स्टेप बाय स्टेप तरीका

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखरी तारीख को फिरसे बढ़ा दिया गया है। जिसकी फीस 1000 रुपये है। आप खुद भी अपने मोबाइल से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है। पहले हम आपको बताना चाहतें है की पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 है। इसलिए आप जल्दबाजी ना करे लेकिन समय पर अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक जरुर करवा ले और उसमे मोबाइल नंबर अपना ही लिंक करवाएं अन्यथा आपको भविष्य में OTP के लिए समस्या हो जाएगीं। 

पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक स्टेटस कैसे चेक करे? How to check pan aadhaar link status?

पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है की नहीं यह देखने के लिए आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाना होगा। फिर वहा आप अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर लिखकर चेक कर सकते है की आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक है की नहीं। अगर लिंक है तो आपको कोई चिंता करने की आवश्यकता करने नहीं है। लेकिन अगर लिंक नहीं है तो आपको लिंक करवाने की आवश्यकता है।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करे? How to link pan to aadhaar? step by step guide

सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर भरे फिर मोबाइल नंबर लिखकर ओटीपी से वेरीफाई करे। 

  • अब आपको 1000 रूपए का पेमेंट करना होगा।

  • पेमेंट के बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी उसे डाउनलोड करके रखे।

  • पेमेंट के बाद का प्रोसेस भी अनिवार्य है।

  • 4 - 5 दिन बाद दोबारा से इनकम टैक्स की वेबसाइट पर लिंक आधार पर लिंक करना होगा।

  • पैन नंबर और आधार नंबर भरकर वैलिडेट पर क्लिक करना होगा।

  • अगर आपका पेमेंट अपडेट हो गया होगा तो स्क्रीन पर कंटिन्यू का ऑप्शन आएगा।

  • कंटिन्यू पर क्लिक कर आधार कार्ड के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

  • आई एग्री पर टिक कर आगे प्रोसीड करे। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा।

  • ओटीपी दर्ज कर वैलिडेट पर क्लिक करें। अब एक पॉप अप विंडो ओपन होगी।

  • पॉप अप में लिखा होगा आधार पैन लिंकिंग की आपकी रिक्वेस्ट वेलिडेशन के लिए UIDAI के पास भेज दी गईं है।

  • वेलिडेशन के बाद आपका पैन और आधार लिंक हो जायेगा जिसका स्टेटस आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर चेक कर सकते है।

इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करे।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.