Trending
Monday, 2024 October 28
5 औषधीय पौधे जो धन को आकर्षित करते है
Vastu-Fengshui / 2022/05/21

5 औषधीय पौधे जो धन को आकर्षित करते है

वास्तु शास्त्र में पौधों का विशेष महत्त्व है घर की उर्जा को पवित्र करने में इन पौधों का विशेष योगदान है। घर में शुद्ध वातावरण और सकारात्मत उर्जा के साथ यह पौधे घर को आकर्षक बनके मन को प्रसन्न करते है। घर से नकारत्मक उर्जा को दूर करने और सकारात्मत उर्जा को बढाने के लिए घर के आँगन में इन पौधों को जरुर लागाये।

घर की हर दिशा का अपना अलग महत्त्व है इसी प्रकार दक्षिण - पूर्व दिशा को धन, वैभव और समृद्धि की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाने चाहिए। यह पौधे आपके घर में खुशियां लाते है। जीवन में उत्साह और मानसिक शांति की कमी को पूरी करते है यह पौधे।

आईये जानते है इन 5 पौधों के बारे में विस्तार से :

1) तुलसी (Besil Plant) 

tulsi plant benefits at home

तुलसी के बारे में आप सभी जानते है। हिन्दू शास्त्रों में तुलसी को न सिर्फ एक पौधा बल्कि लक्ष्मी माता का दूसरा रूप माना गया है। तुलसी का पौधा आयुर्वेद में भी अपना महत्व रखता है तुलसी की पत्तियों का नियमित सेवन करने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है। तुलसी के पौधे को ईशान कोण में लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में आने वाले सभी रोगाणु को नष्ट कर देता है।

तुलसी की सामान्यतः निम्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं:

१- ऑसीमम सैक्टम
२- ऑसीमम वेसिलिकम (मरुआ तुलसी) मुन्जरिकी या मुरसा।
३- ऑसीमम वेसिलिकम मिनिमम।
४- आसीमम ग्रेटिसिकम (राम तुलसी / वन तुलसी / अरण्यतुलसी)।
५- ऑसीमम किलिमण्डचेरिकम (कर्पूर तुलसी)।
६- ऑसीमम अमेरिकम (काली तुलसी) गम्भीरा या मामरी।
७- ऑसीमम विरिडी।


इनमें ऑसीमम सैक्टम को प्रधान या पवित्र तुलसी माना गया जाता है। इसकी भी दो प्रधान प्रजातियाँ हैं- श्री तुलसी, जिसकी पत्तियाँ हरी होती हैं तथा कृष्णा तुलसी (या श्यामा तुलसी) जिसकी पत्तियाँ नीलाभ-कुछ बैंगनी रंग लिए होती हैं। श्री तुलसी के पत्र तथा शाखाएँ श्वेताभ होते हैं जबकि कृष्ण तुलसी के पत्रादि कृष्ण रंग के होते हैं। गुण, धर्म की दृष्टि से काली तुलसी को ही श्रेष्ठ माना गया है, परन्तु अधिकांश विद्वानों का मत है कि दोनों ही गुणों में समान हैं।

अन्य भाषाओं में तुलसी के नाम (Name of Tulsi in Different Languages)
तुलसी का वानस्पतिक नाम Ocimum sanctum Linn. (ओसीमम् सेंक्टम्) और कुल का नाम Lamiaceae (लैमिएसी) है। अन्य भाषाओं में इसे निम्न नामों से पुकारा जाता है।

Tulsi in:

Tamil – तुलशी (Tulashi)
Telugu – गग्गेर चेट्टु (Gagger chettu)
Sanskrit : तुलसी, सुरसा, देवदुन्दुभि, अपेतराक्षसी, सुलभा, बहुमञ्जरी, गौरी, भूतघ्नी
Hindi : तुलसी, वृन्दा
Odia : तुलसी (Tulasi)
Kannad : एरेड तुलसी (Ared tulsi)
Gujrati : तुलसी (Tulasi)
Bengali : तुलसी (Tulasi)
Nepali : तुलसी (Tulasi)
Marathi : तुलस (Tulas)
Malyalam : कृष्णतुलसी (Krishantulasi)
Arabi : दोहश (Dohsh)

2) मनी प्लांट (Money Plant)

money plant benefits

बेल के रूप में सिर्फ पानी से ही बढ़ने वाला यह पौधा अद्भुत है। मनी प्लांट घर में समृद्धि लाता है और धन लाभ देता है परन्तु इसे गलत दिशा में लगाने से अत्यधिक धन हानि का भी सामना कर पड़ सकता है। मनी प्लांट हमेशा आग्नेय दिशा ने लगाना चाहिए। इसे कभी भी उत्तर - पूर्व दिशा में ना लगाये। आग्नेय दिशा के देवता श्री गणेश जी है और प्रतिनिधि शुक्र देव है।

आग्नेय कोण में लगाएं मनी प्लांट
जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएंं। आग्नेय कोण के देव गणेश जी हैं, यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।


ईशान कोण में न लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है। धन हानि होती है, ऐसे करने से आर्थिक हानि हो सकती है तथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।

मनी प्लांट से शुक्र होता है मजबूत
आग्नेय कोण में मनी लगाने से शुक्र मजबूत होता है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शु्क्र हैं। इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना उत्तम होता है।

3) श्वेत अपरजिता 

white aprajita plant

यह पौधा धन को आकर्षित करने में सक्षम है इस पौधे को सूखने ना दे। संस्कृत में इसे विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, आस्फोता, गिरिकर्णी, अश्व्खुरा कहते है। श्वेत के साथ साथ नीले अपरजिता भी औषधीय गुणों से भरपूर है।

4) हरसिंगार 

harshingar ka paudha ghar me

पारिजात के फूलो को हरसिंगार और शैफालिका भी कहते है। इसके फूलो में इतनी क्षमता होती है की ये तनाव हटा कर खुशियां भर सकता है। इस पौधे को घर के आँगन में लगाये ।


5) लक्ष्मणा

laxmana plant

लक्ष्मणा का पौधा भी धनलक्ष्मी को आकर्षित करने का सामर्थ्य रखता है। यह पौधा धीरे धीरे आर्थिक स्थिति को सुधार देता है कहते है की जिस घर में सफ़ेद पलाश या लक्ष्मणा का पौधा होता है वहा दरिद्रता नहीं ठहर सकती और धनवर्षा होती है।

Tags: tulsi, vastu, fengshui, ghar me kon se paudhe lagane chahiye, plant for home, plants for positive energy, vastu tips, vastu shastra, ghar me kaun se plant lagane chahiye, vastu ke anusar ghar me kaun se plant lagane chahiye


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.