Trending
Monday, 2024 October 28
Spiritual / 2022/06/19

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन कब है? जाने शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

हिन्दू धर्म में त्योहारों का बहोत ही ज्यादा महत्त्व है। विशेष भाई - बहन के रिश्ते का प्रतिक रक्षा बंधन त्यौहार अपने आप में बहुत ही खास है। हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में रखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है, और भाई रक्षा सूत्र बंधवाकर उम्र भर बहन की रक्षा करने का सकल्प लेते है। यह त्यौहार भाई - बहन के अटूट रिश्ते का प्रतिक है। आईये रक्षा बंधन के दिन का शुभ मुहूर्त और भद्रा के विषय में।

रक्षा बंधन कब है? 
श्रावण महीनें की पूर्णिमा तिथि को प्रतिवर्ष रक्षा बंधन मनाया जाता है इस वर्ष पूर्णिमा 11 अगस्त गुरूवार को पड़ रही है इसलिए रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को मनाया जायेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। लेकिन इस बिच भद्रा का समय भी है और भद्रा को शास्त्रों में वर्जित कहा गया है इसलिए राखी बांधने के लिए भी भद्रा के समय का त्याग करे, भद्रा का समय: सुबह 10:38 बजे से रात 08:50 बजे तक है। इसलिए राखी बांधने के लिए सुबह 5:48 बजे से सुबह 6:53 बजे तक के समय को बेहद शुभ माना गया है।

राखी बांधने की विधि
  • राखी बांधते समय कुछ नियमो का पालन करना जरुरी है 
  • राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं। 
  • घी के दीपक से आरती उतारें। 
  • उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें।

राखी बांधने का मंत्र
न बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

हिंदी अर्थ

जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।

नोट: यह जानकारी पंचांग अनुसार दी गयी है कई बार अलग अलग पंचांगों में अलग अलग जानकारी दी जाती है इसलिए हम इस जानकारी की पुष्टि नहीं करतें।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.