Trending
Monday, 2024 October 28
Shivling: अगर सपने मे ऐसा शिवलिंग दिखाई दे तो समझ जाओ की महादेव की विशेष कृपा होनेवाली है
Spiritual / 2023/04/13

अगर सपने मे ऐसा शिवलिंग दिखाई दे तो समझ जाओ की महादेव की विशेष कृपा होनेवाली है

सपने आना एक आम घटना है अक्सर हमे बहुत से सपने आते है और यह सपने कई बार हमारी दिनचर्या या फिर जीवन मे घटित घटनाओ से जुड़े होते है। कई बार जो हम सोचते है या जिस बारे मे ज्यादा विचार करते है उसी से संबंधित सपने आते है। आपने ध्यान दिया होगा की बहुत से सपने हमे याद ही नहीं रहते लेकिन कुछ सपने हम चाहकर भी नहीं भूल पाते है हर वक़्त यह दर सताता है की कही वो सपना सच ना हो जाए अगर अच्छा सपना हो तो हम उसके सच होने की प्रार्थना करते है। लेकिन क्या आप जानते है की जैसा सपना आता है वैसा ही उसका अर्थ हो ये जरूरी नहीं है। कई बार सपनों का अर्थ मूल से अलग होता है। इस आर्टिकल मे हम आपको शिवलिंग से जुड़े सपनों का अर्थ बताने वाले है।

सपने मे शिवलिंग देखना का अर्थ हम यही समझते है की भगवान शिव ने हमे दर्शन दिये, हम खुश हो जाते है और यह सच भी है भगवान शिव की मान्यता हिन्दू धर्म मे सबसे ऊपर है उन्हे देवताओ का देवता कहा जाता है। भगवान श्री राम ओर श्री कृष्ण उन्हे अपना ईश्वर बताते है। उन्हे प्रतीक शिवलिंग को सपने मे देखना शुभ संकेत देता है लेकिन शिवलिंग के कई रूप रंग और कई प्रकार है। इसलिए उन्हे अलग रंग ओर अलग रूप मे देखना अलग अलग संकेत देता है। 

सपने मे काला शिवलिंग देखना: सपने मे काला शिवलिंग देखना अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है काले रंग का शिवलिंग सपने मे देखने से कष्ट दूर होते है और कार्य सिद्ध हो जाते है। लेकिन इसका प्रभाव सबपर अलग अलग पड़ता है।

कुवांरी कन्या: सपने मे अगर कोई कुवांरी कन्या काले शिवलिंग को देखे तो उसके विवाह के संकेत मिलते है। उसके विवाह मे आने वाले सभी व्यवधान समाप्त हो जाते है और कहते है की उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

बीमार व्यक्ति: अगर किसी बीमार व्यक्ति को सपने मे काला शिवलिंग दिखाई देता है तो उसके लिए खुशी की खबर है वो स्वस्थ होने वाला है ओर जल्दी ही ठीक हो जाएगा। रोगी को रोगमुक्ति का आशीर्वाद मिलता है।

व्यापारी: व्यापारी के लिए काले शिवलिंग को देखना अशुभ माना गया है। कहा जाता है की व्यापार मे नुकसान होता है ओर आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापार मे नुकसान ना हो इसलिए उसे पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शिव मंदिर में काला शिवलिंग दिखाई देता है तो ये आकस्मिक धन मिलने का संकेत माना जाता है। साथ ही पुश्तैनी संपत्ति मिलने के प्रबल योग होते हैं।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.