Trending
Monday, 2024 October 28
Travel / 2022/06/02

मुंबई के 5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Top 5 Tourist Place in Mumbai

Mumbai: मुंबई में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है परन्तु मुंबई जाओ और इन 5 जगहों पर नहीं गए तो आपकी ट्रिप अधूरी ही कहलाती है। कोई मुंबई को मायानगरी और कोई सपनो का शहर कहता है। भीड़-भाड़ भरा ये शहर सच में बहुतो के सपनो का शहर है और बहुत के लिए सपना। मुंबई शहर अद्भुत बाजारों, रहस्यमयी मंदिरों, बड़े बड़े शौपिंग मॉल, मॉडर्न रेस्तरां और खुबसूरत समुन्द्र तटो से भरा हुआ है। यह विश्व भर से पर्यटक आते है और बहोत एन्जॉय करते है साथ ही साथ मुंबई प्रसिद्ध है फिल्म जगत के लिए "बॉलीवुड" और उनके सितारों के लिए मुंबई सपनों का शहर जाना जाता है। हर कोई मुंबई को नजदीक से देखने के लिए मुंबई आता है। 

मुंबई का इतिहास
कांदिवली के निकट उत्तरी मुंबई में मिले प्राचीन अवशेष संकेत करते हैं, कि यह द्वीप समूह पाषाण युग से बसा हुआ है। मानव आबादी के लिखित प्रमाण २५० ई.पू तक मिलते हैँ, जब इसे हैप्टानेसिया कहा जाता था। तीसरी शताब्दी इ.पू. में ये द्वीपसमूह मौर्य साम्राज्य का भाग बने, जब बौद्ध सम्राट अशोक महान का शासन था। कुछ शुरुआती शताब्दियों में मुंबई का नियंत्रण सातवाहन साम्राज्य व इंडो-साइथियन वैस्टर्न सैट्रैप के बीच विवादित है। बाद में हिन्दू सिल्हारा वंश के राजाओं ने यहां १३४३ तक राज्य किया, जब तक कि गुजरात के राजा ने उनपर अधिकार नहीं कर लिया। कुछ पुरातन नमूने, जैसे ऐलीफैंटा गुफाएं व बालकेश्वर मंदिर में इस काल के मिलते हैं।

मुंबई घुमने के सबसे अच्छा समय जून से फ़रवरी है क्योकि मार्च से मई में गर्मी से परेशान हो सकते है। बारिश में मुंबई से सटे हुए माथेरान, खंडाला, इगतपुरी, लोनावला घुमने के लिए बेहतरीन समय है पर आज हम बात करेंगे सिर्फ मुंबई की क्योंकि यहा के नाम में ही जादू है । आज हम जिन 5 स्थानों की बात कर रहे है वो है मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ़ इंडिया, जुहू बिच, ग्लोबल विपस्सना पैगोडा और एलीफैंटा केव्स ।

मुंबई के दर्शनीय स्थल में बहोत से देव स्थानों का नाम भी आता है सिद्धि विनायक (यह मंदिर भगवान श्री गणेश को समर्पित है), मुम्बा देवी मंदिर (यह मंदिर मुंबई की कुलदेवी कही जाने वाली मुम्बा देवी को समर्पित है), बाबुलनाथ मंदिर (यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित है), महालक्ष्मी मंदिर (समुन्द्र किनारे बसा महालक्ष्मी देवी का भव्य मंदिर है), हाजी अली दरगाह (समुन्द्र के बिच एक छोटे से टापु पर बसी यह दरगाह विश्व विख्यात है)

1. मरीन ड्राइव

marine drive

मरीन ड्राइव एक खुबसूरत सड़क है जो समुन्द्र किनारे से लगी हुयी है वहा बैठकर आप समुन्द्र की ताज़ी हवा और खुबसूरत नज़ारे का आनदं ले सकते है यह 3 किलोमीटर लम्बी सड़क है जो बाबुलनाथ मंदिर से नरीमन पॉइंट को जोडती है यह का सनसेट बहोत ही मनमोहक होता है जो सैलानियों को बहोत ही लुभाता है। इस सड़क को क्वीन का नेकलेस भी कहा जाता है क्योकि इसका आकर अर्धचन्द्राकार है नरीमन पॉइंट पर कई फिल्मो की शूटिंग भी हुयी है।

2. गेटवे ऑफ़ इंडिया

gateway of india

मुंबई में सबसे प्रसिद्ध और प्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway of India) प्रतिक है हिन्दू और मुस्लिम धर्म की एकता का। ये विजय मेहराब राजा जॉर्ज 5 और रानी मैरी के भारत आने के उपलक्ष मैं बनाई गई थी, जो की ब्रिटिश राज के जाने माने वास्तुकार, जॉर्ज वित्तेत ने डिज़ाइन की थी। गेटवे ऑफ़ इंडिया आज पिकनिक स्पॉट और प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है वहा जहाज यात्रा भी उपलब्ध है वहा की मटका कुल्फी, भेलपुरी और अन्य स्नाक्स लोगो को आकर्षित करते है वह पर हमेशा फोटोग्राफर उपलब्ध रहते है जो आपकी बहतरीन फोटो तुरंत देते है।

3. जुहू बिच

juhu beach

जुहू बिच मुंबई के प्रमुख समुंद्री किनारों में से एक है यहा का सूर्यास्त मनमोहक है और हम कह सकते है की अगर जुहू बिच पर गए और सूर्यास्त नहीं देखा तो क्या देखा यह एक रमणीय दृश्य का अनुभव करने का अवसर है इसलिए जब भी आप जुहू जाए वह शाम होने का इंतज़ार अवश्य करे। जुहू किनारे पर ही प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर है यह भी मनमोहन और कला का एक अद्भुत उदहारण है।

4. ग्लोबल विपस्सना पैगोडा

pagoda mumbai

अगर आप मन की शांति का अनुभव करना चाहते है तो एक बार ग्लोबल विपस्सना पैगोडा अवश्य जाए। यह स्थान गौतम बुद्धा को समर्पित है। यह स्थान ध्यान करने के लिए सर्वोचित है सबसे विशेष यह एक टापु पर स्थित है यह स्थान गोराई क्रिक और अरब सागर के बिच स्थित है। अगर आप कला का एक अद्भुत उदहारण देखना चाहते है तो यह अवश्य जाये। और अपने साथ कैमरा ले जाना नहीं भूले 

5. एलीफैंटा केव्स

Elephanta Caves

एलीफैंटा की गुफ़ाए मुंबई के तट से कुछ दूर एक आइलैंड है। यह भारत के सबसे मनोहर और प्राचीन स्थानों में से एक है। यह आज भी रहस्य है की इन गुफाओ की किसने बनाया ये गुफ़ाए चट्टानों को काट कर बनायीं गयी है इसकी वास्तु कला सराहनीय है यह जगह एक रहस्यमयी जगहों में से एक है।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.