Trending
Monday, 2024 October 28
बीमारियों से बचना है तो घर से दूर भगाएं मक्खियों को (how to rid of house flies)
Health-Beauty / 2022/06/05

बीमारियों से बचना है तो घर से दूर भगाएं मक्खियों को (how to rid of house flies)

बारिश का मौसम आने वाला है और साथ ही शुरू हो गया है मक्खियों का आतंक । कितनी भी सफाई रख लो मक्खियों को रोकने में नाकाम ही होते है साथ ही ये अपने साथ लाती है बीमारियाँ और खानें पिने की चीजें हो या घर की दूसरी चीजे सबमे कीटाणु फ़ैलाने का काम यही करती है विशेष मीठे को ज्यादा पसंद करती है और हमारें शरीर पर बैठ जाती है तो क्या आप भी परेशान है मक्खियों से तो आईये जानते है कुछ ऐसे नुस्खे जिनसे मक्खियों को घर से दूर रखा जा सकता है ।

घर से मक्खियों को दूर रखने के तरीकें जानने से पहले जानते है की मक्खियों का जीवन कैसा होता है ।

मादा मक्खी का आकार नर मक्खी से थोडा बड़ा होता है। एक स्वस्थ मक्खी एक बार में लगभग 100 -125  अण्डे अंडे देती है। यह अंडे सफ़ेद रंग के होते है। मक्खिया अपने अंडे सड़ी गली चीजों , कूड़ा करकट या मल आदि पर देती है। ये अंडे 24 घण्टे के अंदर ही बिना पैर के कीड़े या लार्वा में बदल जाते है जो उस सड़ी गली वस्तु से ख़ुराक प्राप्त करते है ।

फिर तीन चार दिन में लाल भूरे रंग के प्यूपा में बदल जाते है। हर प्यूपा में से एक पूर्ण विकसित मक्खी निकलती है। प्यूपा से निकलने के बाद मक्खी के आकार में परिवर्तन नहीं आता ।

अगर आप छोटी मक्खी देख रहे हैं तो उसे बच्चा ना समझें । लार्वा के समय खुराक सही नहीं मिलने के कारण वो छोटी रह गई है। यदि आपके घर में बड़ी मक्खियां है तो इसका मतलब आपने मक्खियों के लिए बड़ी अच्छी खुराक का इंतजाम किया हुआ है। एक मक्खी 15-30  दिन जिन्दा रहती है।


अब शुरू करते है वो तरीके जिनसे मक्खियों को घर से दूर रखा जा सकता है।

सबसे पहले आपको घर की सफाई का ध्यान देना होगा क्योकि गंदगी ही मक्खियों को आकर्षित करती है और घर में समान या खाने पिने की चीजो को बिखरा हुआ न रखे और कचरे के डिब्बे को साफ़ रखे और ढक्कन लगा कर रहे क्योकि यह मक्खियों की प्रिय जगह है। घर में मक्खियों का प्रवेश द्वार होता है आपके घर की नालिया क्योकि ये हमेशा गीली रहती है इसलिए नालियों को साफ़ रखा करे। 

घर से मक्खियों को भगाने के लिए कपूर का उपयोग करे
कपूर लगभग सभी के घर में मिलता है विशेष हम पूजा में कपूर का उपयोग करते है लेकिन कपूर के बहोत से ऐसे उपयोग है जो हमारे लिए हितकारी है और आप कपूर की मदद से आसानी से घर की मक्खियों को भगा सकते है और इन्हें घर से दूर रख सकते है कपूर की खुशबू जो हमें तो बहोत अच्छी लगती है परन्तु मक्खियों को ये बिलकुल नहीं पसंद आती आप थोडा सा कपूर जलाकार पुरे घर में घुमा दे इसकी सुगंध से मक्खिया तुरंत आपका घार छोड़ देगी । 

पोदीने से भगाएं मक्खियों को 
पोदीने की भी खुशबु तेज होती है यह मक्खियों को पसंद नहीं आप चाहे तो घर के द्वार या खिड़की के पास पोदीने का पौधा लगा सकते है जिससे लगातार उसकी सुगंध आती रहेगी और मक्खिया घर में नहीं आएगी ।

दालचीनी सबसे कारगर होती है मक्खियों को घर से भागने के लिए 
तेज और तीखी महक होती है दालचीनी की और ये भी मक्खियों के लिए जहर का काम करती है मक्खिया इस महक को बिलकुल पसंद नहीं करती है आप दालचीनी का टुकड़ा तोड़ कर रख दीजिये इसकी महक से मक्खिया तुरंत भाग जाएगीं ।

निलगिरी का तेल
मक्खियों को भगाने के लिए आप निलगिरी के तेल में भिगोकर कॉटन को खिड़की दरवाजें या जहा ज्यादा मक्खिया हो वहा रख दीजिये उसकी तेज गंध से मक्खिया नहीं आएगी ।

नींबू के बारे में तो सब जानते ही है घर की समस्या और नींबू समाधान ना हो ये नहीं हो सकता
मक्खियों को भगाने के लिए नींबू को काट कर 2 टुकड़े कर ले फिर एक टुकड़े में छह सात लौंग घुसा दें लौंग का चौकोर हिस्सा बाहर होना चाहिए। जहाँ से मक्खियाँ भगानी हो इसे वहाँ रख दें लगभग दो मीटर की दूरी तक मक्खियाँ नहीं आएगी दूसरा टुकड़ा खाने में उपयोग करे ले।

तुलसी का पौधा रोकेगा मक्खियों को 
तुलसी सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं जानी जाती है। बल्कि यह मक्खियों को भी भागने में बहुत कारगर है। तो घर के प्रवेश द्वार पर या खिडकियों पर तुलसी का पौधा लगाये जिससे घर में मक्खियों नहीं आएगी। इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं। ये सभी पौधे घर से मक्खियों को दूर रखने में कारगार है।

खीरा
खीरे खाने में स्वादिष्ट होता है और आपके घर को मक्खियों को अंडे देने से रोक सकते है खीरे को आप कचरे के ऊपर रख सकते हैं, जिससे मक्खियां उसमें अंडे नहीं दे पाएंगी। क्योंकि खीरा मक्खियां को बिलकुल पसंद नहीं और वो इससे दूर भागती हैं।

साथ ही पोछें में फिनाइल का उपयोग करे व घर में बर्तनों को जूठा ना छोड़ें क्योंकि मक्खिया जूठे बर्तनों पर ज्यादा बैठती है इसलिए घर में बर्तनों को जूठा ना छोड़ें।


Telegram Channel Join Now

Tranding


© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.